संतकबीरनगर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जनपद न्यायालय सभागार में शुक्रवार को विभिन्न इंटर कॉलेज के शिक्षकों के मध्य संविधान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए सार्थक सिद्ध होगा।
उन्होंने प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्राधिकरण की सचिव व न्यायिक अधिकारी अनन्या साह ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के स्वरूपों की विस्तार की चर्चा की।
उन्होंने कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों के बीच लीगल लिट्रेसी क्लब गठित करने, प्रतियोगिताएं आयोजित करने के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही संविधान के प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, नीति-निर्देशक तत्व व विभिन्न अनुच्छेद के बारे में बताया। संवाद
्