फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अस्पताल के सामने ईंट के ढेर से टकराया ट्रैक्टर

Sat, 20 Dec 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
होम्योपैथिक चिकित्सालय नैनाझाला के सामने अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर बिखरे ईंट व कूड़ - फोटो : टूंडला रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए दो अवैध वेंडर और ट्रेन पकड़ी गई प्रतिबंधत पानी की बोतलें रेलवे
विज्ञापन
हरिहरपुर। होम्योपैथिक चिकित्सालय नैनाझाला के सामने शनिवार को ईंट के ढेर से अनियंत्रित ट्रैक्टर टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि करीब पांच सौ ईंटें टूटकर बिखर गईं। तेज आवाज सुनकर चिकित्साकर्मी भी बाहर आ गए तब तक ट्रैक्टर चालक भाग निकला।
विज्ञापन


नाथनगर से खलीलाबाद जाने वाली सड़क के किनारे स्थित होम्योपैथिक अस्पताल के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। अस्पताल के सामने निर्माण के लिए रखीं ईंटों को टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर कूड़ा पात्र को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। गनीमत रही कि शनिवार होने के चलते अस्पताल में मरीज नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। तेज आवाज से घबड़ाकर चिकित्साकर्मी बाहर की ओर दौड़े, लेकिन तब तक ट्रैक्टर सड़क पर आगे निकल गया था। मौके पर आसपास के ग्रामीण और राहगीर भी पहुंच गए। लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चला रहा व्यक्ति नशे में धुत था। लोगों ने बताया कि यदि शनिवार न होता तो जहां ट्रैक्टर टकराया है। वहां अक्सर मरीज खड़े रहते हैं। उनकी बाइक भी उसी जगह खड़ी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें