फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान के प्रति किया जागरूक

Sat, 20 Dec 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने व महिलाओं की सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित एवं विधिपूर्ण निस्तारण के लिए ग्रामीणों से संवाद कर किया गया। इस अभियान के अंतर्गत सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को अभियान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त थानों पर नियुक्त एंटी रोमियो टीम ने कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पटखौली, उनखास और खलीलाबाद, थाना दुधारा क्षेत्र के गुनवाखोर, लौकीताल, पिपरा बोरिंग, महिला थाना ने कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरदहिया बाजार, महुली क्षेत्र के नटवा, धनघटा क्षेत्र के अचीवर्स विद्यापीठ, मेंहदावल क्षेत्र के समदा, सीयर, मोहल्ला ब्रम्हचारी, बखिरा क्षेत्र के धुसिया, बेलहरकला क्षेत्र के मंझरिया पठान, पडरिया में महिलाओं एवं बालिकाओं को पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया। महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें