फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पहले भी कई बार घर से लापता हो चुकी थी किशोरी

Tue, 26 Aug 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिद्धार्थनगर बार्डर पर बरामद हुई खलीलाबाद शहर की किशोरी पहले भी घर से तीन बार गायब हो चुकी है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस से जानकारी के बाद परिजन सिद्धार्थनगर सोमवार की देर शाम को चले गए हैं। उसके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था और आस-पास के लोगों की मानें तो किशोरी पहले भी बिना किसी को कुछ बताए तीन बार घर से चली गई थी। बाद में पुलिस से सूचना मिलने के बाद परिजन उसे जाकर लाए थे।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को सिद्धार्थनगर से सूचना मिलने के बाद दो पुलिस कर्मी सभासद के साथ किशोरी के घर पर गए थे। पुलिस ने किशोरी के सिद्धार्थनगर बार्डर पर पकड़े जाने की सूचना उसके पिता को दी और वहां जाने की बात कहकर लौट गई। आसपास के लोगों की चर्चाओं पर गौर करें तो किशोरी पहले भी कई बार अपने परिजनों को बिना कुछ बताए गायब हो गई थी।
पुलिस से सूचना मिलने के बाद एकबार उसके परिजन उसे लखनऊ से लेकर आए थे। उसके दो भाई गैर जनपद में ही रहते हैं और वही पर ऑटो चलाकर जीवन यापन करते हैं। पुलिस से मामले की सूचना मिलने के बाद किशोरी के माता व पिता सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए। वहीं कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि सिद्धार्थनगर पुलिस से मामले की सूचना मिली थी। जिसके संबंध में पुलिस टीम को किशोरी के घर पर भेजकर उन्हें सूचना दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें