सेमरियावां। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बाघनगर और राजकीय माध्यमिक विद्यालय बाघनगर में हुआ। जिला साइबर क्राइम टीम और बाघनगर चौकी पुलिस ने यह पहल की।
पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल करते समय सतर्कता जरूरी है। साइबर अपराधी अनजान कॉल, फर्जी संदेश, संदिग्ध लिंक और सोशल मीडिया से लोगों को फंसाते हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और निजी जानकारी इंटरनेट पर साझा करने से बचने की सलाह दी गई। संवाद