फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आबकारी दुकानों की टीम ने की सघन चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। होली पर्व के मद्देनजर चलाए जा हे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बृहस्पतिवार को डीएम आलोक कुमार एवं एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में तहसील मेंहदावल क्षेत्र में स्थित आबकारी दुकानों की पुलिस, प्रशासन एवं आबकारी विभाग की टीम ने सघन चेकिंग की।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने मेंहदावल क्षेत्र में स्थित विभिन्न शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, सीओ सर्वदमन एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-दो मेंहदावल बसंत प्रसाद की टीम ने कंपोजिट दुकान एवं देशी शराब दुकान सोनौरा, नंदौर एवं मेंहदावल में स्थित कंपोजिट दुकान एवं देशी शराब दुकान टड़वरिया एवं कंपोजिट शराब दुकान मेंहदावल एवं देशी शराब दुकान मेंहदावल बस स्टैंड की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, बिक्री, वितरण एवं सुरक्षा मानकों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अवैध शराब की बिक्री, ओवर रेटिंग या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समयावधि एवं नियमों का पूर्णतया पालन करने के लिए अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें