रोसया। विकास खंड पौली के विभिन्न गांवों में मनरेगा के तहत किए गए कार्यों की सोशल आडिट की गई। इस दौरान कार्यों की गुणवत्ता को परखा गया। सोशल आडिट टीम ने कार्यों का भौतिक मूल्यांकन भी किया।
पौली विकास खंड के डिहवा, दुलमपुर, दुलहापार और धौरहरा में सोशल आडिट टीम ने ग्राम पंचायतों में स्थित पंचायत भवनों पर सोशल आडिट की बैठक हुई। इस दौरान सोशल आडिट टीम के नामित सदस्यों ने गांवों में कराए गए विकास कार्यों की पारदर्शिता परखने के लिए सबसे पहले एमईएस के आधार पर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद पंचायत भवनों पर बैठक आयोजित की गई। दुलमपुर में सोशल आडिट टीम की कोआर्डिनेटर अमृत बाला, दुलहापार में आडिट कर रही बीआरपी अर्चना मिश्रा, धौरहरा में आडिट टीम के बीआरपी अब्दुल्लाह व डिहवा में आडिट टीम के कोआर्डिनेटर अखिलेश शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराए गए मनरेगा व पीएम आवास का पहले धरालीय सत्यापन किया गया।
बैठक में मौजूद मनरेगा मजदूरों व अन्य लोगों से कराए गए कार्यों की पुष्टि की गई। बैठक संपन्न होने के बाद जांच रिपोर्ट संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी। इस मौके पर इमामुद्दीन, मो. अयूब, चंद्र प्रकाश यादव, मोहम्मद मुसीर, उदयराज अग्रहरी, दीनानाथ मौजूद रहे।