फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिया तोड़ गिरा था टैंकर, न पुलिया बनाई न लगा संकेतक

विज्ञापन
चकदही गांव के पास खुदवा नाले पर बने पुल का टूटा रेलिंग।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर चकदही के पास तीन दिन पूर्व टैंकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नाले में गिर गया था। वर्तमान में न तो इस रेलिंग को बनाया गया और न ही कोई संकेतक लगाए गए। अब कोहरे गिरने लगा है। इस मार्ग पर वाहनों की संख्या अधिक है। इससे कभी भी घटना घट सकती है।
विज्ञापन

खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर चकदही के पास पुलिया पर आठ नवंबर को टैंकर अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नाले में गिर गया था। मुख्य मार्ग पर होने के कारण बड़ी संख्या में इससे होकर वाहन गुजरते हैं, लेकिन अब तक न तो पुलिया की रेलिंग बनाई गई और न ही यहां पर संकेतक लगाए गए। सुरक्षा के कोई उपाय न होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
स्थानीय निवासी रविंद्र यादव, धर्मेंद्र निषाद आदि ने कहा कि पुलिया की रेलिंग टूटने से खतरा बढ़ गया है। खासकर रात्रि के समय में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इधर कोहरे का भी असर दिखने लगा है, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें