बखिरा। मंगलवार की रात बखिरा थाना क्षेत्र के किठिउरी गांव के निकट स्थित चमनगंज चौराहे पर अज्ञात चोरों द्वारा एक महिला को बेहोश कर साड़ी से बांधकर घर से लाखों के गहने लेकर फरार होने की बात पुलिस जांच में झूठी निकली। बखिरा थानाक्षेत्र के किठिउरी गांव निवासी पिता कोइल चौहान के घर पर सुनीता अपने बच्चों संग रहती हैं। सुनीता ने बताया कि मंगलवार रात में खाना खाकर सोई थी। घर में घुसकर सुनीता को बेहोश करके साड़ी से बांधकर चोरों ने सुनीता के कान से बाली, गले से मंगलसूत्र व अन्य गहने चुरा लिए।
इस संबंध में एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया मामले की गहनता से जांच की गई है। मामला पूरी तरह से झूठा है। संबंधित महिला सुनीता देवी ने लिखित माफीनामा दिया है कि चोरी या अन्य ऐसी किसी भी प्रकार की वारदात उसके साथ घटित नहीं हुई है। संवाद