बेलहर में हुई चोरी की घटना में टूटी हुई आलमारी । संवाद
बेलहर। नगर पंचायत बेलहरकला के वार्ड नंबर 12 में बीती रात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और आलमारी में रखे जेवरात समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह जब परिजनों ने देखा तो होश उड़ गए। मामले की सूचना बेलहर पुलिस को देकर पीड़ित ने कार्रवाई करने की मांग की है। मुकामी पुलिस को दी तहरीर में रामजतन निवासी बेलहर खुर्द वार्ड नंबर 12 ने बताया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग पुराने घर से नए घर में सोने के लिए चले गए। सुबह 6:30 बजे पतोहू कमरे में गई तो आलमारी टूटा हुआ मिला। जिसमें रखा अंगूठी, माला, करधन, झाला समेत अन्य सामान गायब था। इसके बाद डायल 112 को सूचना दिया गया। एसओ बेलहरकला अनिल कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। मौके पर पहुंच कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद