फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन दिन पूर्व हुए फायरिंग के मामले में दर्ज होगा घायलों का बयान

Fri, 26 Sep 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

संतकबीरनगर के मटिहना मोहल्ले में फायरिंग की घटना की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। घायलों और डॉक्टर के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की सच्चाई जानने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मटिहना में तीन दिन पूर्व फायरिंग के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इसमें दोनों घायलों का बयान दर्ज करने के लिए कोतवाली तलब किया गया है। इसके साथ ही इलाज करने वाले डॉक्टर का बयान लिया जाएगा। जिसके बाद मामले में पुलिस अंतिम निर्ष्कष तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

मटिहना मोहल्ले में 22 सितंबर की रात के समय चोर का शोर मच गया। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलकर आवाज की दिशा में पहुंचे। मोहल्ला स्थित तालाब के पास काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गये। चारों तरफ से मोहल्ले के लोगों ने तालाब को घेर लिया। उसी दौरान दो अलग-अलग स्थानों से चार राउंड फायरिंग की आवाज गूंजी। जिसके बाद मटिहना गांव निवासी सुनील कुमार के पैर में घुटने के नीचे एक स्थान पर और ननिहाल में आए विश्नोज के पैर में घुटने के नीचे दो और दूसरे पैर के पंजे के नीचे छर्रा लगा।
इसके अलावा मटिहना गांव निवासी शंभूनाथ के दो बच्चों को भी छर्रा छूते हुए निकल गया। सुनील और विश्नोज को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी यह स्पष्ट नही हो सका कि मामला फायरिंग का था या कुछ और ही। अब पुलिस ने इस मामले की सत्यता जानने के लिए घायलों का बयान दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके साथ ही दोनों का इलाज करने वाले चिकित्सक का भी बयान लिया जाएगा। जिसके बाद स्पष्ट हो सकेगा कि पूरा मामला क्या है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा। उसके बाद ही सही जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें