फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: करवाचौथ का रंग चढ़ा, शृंगार का बाजार चमका, दुकानों में राैनक

विज्ञापन
बाजार में बिक रहा चूड़ी और कंगन-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। करवाचौथ नजदीक आते ही शहर के बाजार महिलाओं के सजने संवरने की सामग्री से सज गए हैं। महिलाएं चूड़ियां, चूड़ा, कंगन, साड़ी, लहंगा, मेहंदी आदि खरीद रही हैं। आजाद चौक, मुस्तफा बाजार, गोला बाजार आदि जगहों पर चूड़ी आदि की दुकानों पर अधिक रौनक है।
जयपुरी लाख के सेट और रजवाड़ी कंगन महिलाओं की पसंद बने हैं। वहीं, मेन रोड और ब्यूटी पार्लर के बाहर मेहंदी लगाने वालों की दुकानें भी सज गई हैं। चूड़ी विक्रेता शाहिद ने बताया कि खरीदारी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

जयपुरी लाख के सेट, चूड़ा और रजवाड़ी कंगन के अलावा करवा स्पेशल कांच की चूड़ियां, बोरोसिल कांच के कड़े और एडी कड़े भी पसंद किए जा रहे हैं।
दुकानदारों को करवाचौथ से एक दिन पहले तक बाजार में और रौनक बढ़ने की उम्मीद है। बाजार में चूड़ियां खरीद रहीं आयुषी, दिव्यांशी, अनुराधा ने बताया कि वे करवाचौथ के लिए अभी से खरीदारी कर रही हैं। त्योहार से एक दिन पहले मेहंदी लगवाएंगी। बजट के हिसाब से साड़ी और लहंगा भी खरीदेंगी। आजाद चौक के पास और ब्यूटी पार्लर के बाहर मेहंदी लगाने वालों के यहां 150 रुपये में एक हाथ में मेहंदी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

मेहंदी लगाने वाले अरशद ने बताया कि अभी महिलाएं कम आ रही हैं। करवाचौथ के एक दिन पहले भीड़ होगी। उसके हिसाब से इंतजाम किया जा रहा है। मेहंदी लगाने वाले अन्य लड़कों को सूचना दे दी गई है ताकि महिलाओं को मेहंदी लगवाने में परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें