फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जुताई रोकने पर मां बेटियों से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में जमीन की जुताई के विरोध पर मां और उसकी दो बेटियों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता आंचल मिश्रा ने गांव के तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आंचल मिश्रा के अनुसार, 22 अक्तूबर सुबह करीब आठ बजे उनके पटीदार ट्रैक्टर से उनकी जमीन जोत रहे थे। विरोध करने पर मां संगीता देवी, बहन खुशी और आंचल मौके पर पहुंची। आरोप है कि विश्वनाथ, जयप्रकाश और रामकुमार ने गालियां देकर लाठी-डंडों से हमला किया।
मां को पिटता देख बचाने पहुंची खुशी के साथ भी मारपीट हुई, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आंचल ने महुली थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें