फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पिता को मुखाग्नि देकर बेटा पहुंचा मतदान केंद्र

Sun, 26 May 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
हरपुर में पिता का अंतिम संस्कार कर मतदान केंद्र पर वोट करने पहुंचे डाॅ. देवेंद्र। संवाद
विज्ञापन
महुली क्षेत्र के हरपुर के रहने वाले
विज्ञापन

- कंपोजिट विद्यालय हरपुर बूथ पर किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के हरपुर निवासी रिटायर चिकित्सक की मौत बाद बेटा मुखाग्नि देने के बाद सीधे मतदान केंद्र पर पहुंचा। वोट देकर अपना फर्ज निभाया। इसके बाद अन्य रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन

गांव के सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. हरिराम यादव का देहांत शुक्रवार देर रात हो गई थी। शनिवार को उनका दाह संस्कार बिडहर घाट पर किया गया। पिता को मुखाग्नि देने के बाद उनका बेटा डॉॅ देवेंद्र नाथ यादव सीधे मतदान केंद्र हरपुर पहुंचकर मतदान किया। उसके बाद घर जाकर अन्य कर्मकांड को शुरू किया। उनकी वेशभूषा देखकर मतदाता हैरत में पड़ गए। वोट देकर बेहतरीन योग्य सरकार चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने देश के एक जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाया। इस मौके पर प्रधान राजमन यादव, सौरभ उर्फ मोनू यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें