फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसएनसीयू एमसीएच इकाई में स्थानांतरित किया जाएगा

विज्ञापन
एमसीएच विंग में एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण करते सीएमएस व अन्य-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबाॅर्न केयर यूनिट) वार्ड को अब एमसीएच इकाई मेंं स्थानांतरित किया जाएगा। यह कदम 10 सितंबर को ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर में हुए शाॅर्ट सर्किट के बाद उठाया गया है। हालांकि पहले से ही एमसीएच विंग में एसएनसीयू के लिए कक्ष बना हुआ है। इसमें बड़ी खिड़की और दो दरवाजे हैं। जल्द ही एसएनसीयू को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक छोटे से कमरे में एसएनसीयू संचालित हो रहा है, जिससे आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर शिफ्टिंग का निर्णय लिया गया है। बता दें कि 10 सितंबर को जिला अस्पताल के एसएनसीयू में रखे ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर में अचानक धुंआ उठने लगा। धुंआ देख कर्मचारियों ने शोर मचाया। इसके बाद आनन-फानन में जार में रखे 14 नवजात को बाहर निकाल लिया गया था। इसके बाद कर्मियों ने ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर में उठ रहे धुएं को खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें