फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नेदुला-बंजरिया मार्ग के निर्माण की सुस्त रफ्तार...शहरवासियों के लिए बनी मुसीबत

Mon, 06 Oct 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पेयजल परियोजना के लिए नेदुला मार्ग पर चल रही खुदाई के लिए अवरुद्ध किया गया मार्ग । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के बैंक चौराहा से नेदुला तक जाने वाला तकरीबन आधा किलोमीटर लंबा मार्ग गड्ढों में तब्दील है। पिछले चार महीने से इस सड़क का निर्माण हो रहा है। पेयजल परियोजना के लिए हो रही खुदाई इसमें सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। स्थिति यह है कि अभी तक मात्र आधी सड़क का ही निर्माण पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

नेदुला-बैंक चौराहा मार्ग शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। इस मार्ग के निर्माण के लिए कई बार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन दिए गए। इसके बाद चार माह पूर्व 1.25 करोड़ की लागत से इसे सीसी रोड बनाने की कवायद शुरू की गई। सीसी रोड और नाले का निर्माण शुरू हुआ। पूरी सड़क को बराबर करके ढलाई होने वाली थी, तब तक पेयजल परियोजना के लिए जल निगम ने इस सड़क को खोद दिया।
किसी तरह से अभी तक आधा मार्ग ही तैयार हो पाया है। आधी सड़क को जल निगम ने पूरी तरह से खोद रखा है। इसके चलते मार्ग पर वाहनों का आवागमन नहीं हो पा रहा है। वहीं आधी सड़क का निर्माण भी नहीं हो पाया है। नगर के लोगों को यह समस्या कब तक झेलनी पड़ेगी यह अभी तय नहीं हो पाया है। फिलहाल नगरवासियों ने इस मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के सबसे व्यस्ततम मार्ग में से एक
यह मार्ग नगर के सबसे व्यस्ततम मार्ग में से एक है। इस रास्ते से होकर रोजाना हजारों लोगों के साथ ही स्कूली बसें और सवारी वाहन भी निकलते हैं। जिला मुख्यालय जाने के साथ ही अस्पताल और अन्य कार्यालयों को जाने के लिए यह सबसे उपयुक्त रास्ता माना जाता है। स्थिति यह है कि इस रास्ते पर सुबह से लेकर देर रात तक लोगों का आना जाना लगा रहता है।
व्यापार हो रहा चौपट
इस मार्ग में खुदाई और लगातार हो रहे निर्माण से पिछले चार माह से व्यापारियों का व्यापार भी चौपट हो रहा है। इस मार्ग पर इलेक्ट्रानिक्स, ड्रेस मैटेरियल, एडवरटाइजर, ब्रांडिंग मैटेरियल की दुकानें हैं। इन दुकानों पर दुकानदारों का व्यापार चौपट होता जा रहा है। इससे व्यापारी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें