फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसों में कमी लाने की तैयारी...कार्टून वीडियो से पढ़ाएंगे नियम का पाठ

Mon, 06 Oct 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जागरूकता फैलाने को लेकर नई पहल शुरू करने जा रहा है। विभाग की ओर से कार्टून वीडियो बनाकर स्कूलों में छात्रों को सड़क सुरक्षा नियम का पाठ पढ़ाया जाएगा। ताकि सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वीडियो के माध्यम से बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने और सड़क पार करने के सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मनोरंजक तरीके से सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है, जिससे वह स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी प्रेरित करें।
लोग सड़क पर अपने वाहन लेकर निकलने के बाद यातायात नियम का अवश्य ध्यान रखें। एआरटीओ प्रियवंदा सिंह ने बताया कि छात्रों में कुछ नया सीखने की हसरत काफी ज्यादा होती है। कार्टून वीडियो के माध्यम से स्कूलों में ऐसे सत्र का आयोजन कराया जाएगा। छात्रों को यदि बचपन से ही सड़क सुरक्षा की समझ विकसित की जाए तो भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में निश्चित ही कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

इसके लिए कार्टून वीडियो तैयार कराया जा रहा है। सड़क सुरक्षा से संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड़ कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग इसे देखें और उससे कुछ सीख लें। ताकि सड़क हादसों में कमी लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें