फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का लिया जायजा, व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Tue, 28 May 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम व एसपी ने एचआरपीजी कॉलेज का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर व एसपी सत्यजीत गुप्ता ने मंगलवार को एचआरपीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने स्ट्रांग रूम स्थल पर पार्किग व्यवस्था, स्ट्रांग रूम में विद्युत आपूर्ति बनाए रखने, साफ-सफाई व शौचालय आदि को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। स्ट्रांग रूम की चाकचौबंद व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग व पेयजल व्यवस्था को समय से पूर्व पूरा कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि चार जून को मतगणना होनी है, ऐसे में पूरी तैयारी कर लें। स्ट्रांग रूम के पास किसी को भी न जाने दिया जाए। कॉलेज गेट के अंदर वही लोग आ सकते हैं जो निर्वाचन से संबंधित हैं, अन्यथा अन्य किसी को भी प्रवेश न दिया जाए। डीएम ने बताया कि स्ट्रांग रूम पूरी तरह से सुरक्षित है और सुरक्षाबलों के हवाले है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, एक्सईएन बिजली रणधीर कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें