फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 कोटेदारों की जमानत राशि जब्त की जाएगी

Thu, 14 Apr 2016 12:03 AM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
ऑफिस - फोटो : demo pics
विज्ञापन
मेंहदावल क्ष्‍ाेत्र में रोस्टर के हिसाब से मिट्टी का तेल उठान न करने पर एसडीएम ने 13 कोटेदारों के अनुबंध पत्र की जमानत राशि जब्त करने का निर्देश आपूर्ति विभाग को दिया है। इससे कोटेदारों में हड़कंप मच गया है।   तहसील क्षेत्र के सांथा व मेंहदावल में स्थिति कुछ कोटेदारों ने मेसर्स सैनिक तेल भण्डार डिपो से मिट्टी के तेल का उठान रोस्टर के अनुसार नहीं किया। सैनिक तेल भंडार की रिपोर्ट पर उपजिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने 13 कोटेदारों के पर कार्रवाई करते हुए अनुबंध पत्र की धनराशि जब्त करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन

    बनकटा के कोटेदार शशिमौल शुक्ला, घूरापाली के कोटेदार सूर्यनारायन, ढोढ़ के कोटेदार रामजतन साहनी, पचनेउरी के कोटेदार संतराम पांडेय, छपिया अंगद के राजू त्रिपाठी, बानडूमर के रामअवतार, बढ़या प्रथम एवं द्वितीय रामगुलाब व मीना देवी तथा सांथा विकास खंड के सुकरौली के कोटेदार नुरूलनोहार, बौरब्यास के श्रवण कुमार, अमरहा के चंन्द्रभूषण, कवरकवरी के रामसुरेश तथा महादेवा नानकार के कोटेदार अष्टभुजा दुबे आदि को अनुबंध पत्र की जमानत राशि जब्त करने का आदेश दिया है। 
  एसडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि मेंहदावल तहसील क्षेत्र में कुछ कोटेदारों द्वारा रोस्टर के अनुसार मिट्टी के तेल का उठान न करने का मामला संज्ञान में आया था। रिपोर्ट के आधार पर 13 कोटेदारों द्वारा मिट्टी के तेल का उठान रोस्टर के अनुसार न किए जाने का मामला सही पाया गया। जिसके आधार पर अनुबंध पत्र की जमानत राशि जब्त की जाएगी। साथ ही कोटेदारों को चेतावनी दी गई है कि समय से केरोसिन और खाद्यान्न का     उठान करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें