फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूजा से रोकने के मामले में आरोपियों की धरपकड़ तेज

Sat, 15 Nov 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
छोटी अकोलही गांव में आरोपियों के घरों की तरफ पहुंचे सीओ, थानाध्यक्ष और अपर पुलिस अधीक्षक । संवा
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के छोटी अकोलही गांव में लोगों को पूजा से रोकने के विवाद को लेकर प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 8 आरोपियों पर केस दर्ज किया। विधायक राकेश सिंह बघेल ने भी वहां के लोगों का साथ दिया। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में तेजी आई। आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। कई आरोपी भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन

छोटी अकोलही गांव में नवरात्र में काली मंदिर पर पूजा के दौरान एक पक्ष के लोगों ने विरोध किया। मामले की जानकारी होने के बाद उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उच्चाधिकारियों ने मध्यस्थता करके मामले को शांत कराया। इसके बाद से ही दोनों पक्षों में तनाव शुरू व्याप्त हो गया। हिंदू संगठन के लोग भी गांव में पहुंचने लगे। जानकारी होने के बाद मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल भी अकोलही गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विधायक ने ग्रामीणों के साथ एसपी से भी मुलाकात की थी। वहां ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई के लिए प्रदर्शन भी किया था। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने आठ आरोपियों पर केस दर्जकर 5 लोगों का शांतिभंग की आशंका में एक दिन पूर्व चालान कर दिया।

छोटी अकोलही गांव में आरोपियों के घरों की तरफ पहुंचे सीओ, थानाध्यक्ष और अपर पुलिस अधीक्षक । संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें