पीड़िता ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
महुली। क्षेत्र के अगया उर्फ सिदाही गांव की सीमा देवी पत्नी नरेंद्र कुमार ने डीएम को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि गांव का ही एक व्यक्ति खेत एग्रीमेंट के लिए उसके पति को लेकर रजिस्ट्री आफिस ले गया। आरोप है उसने पीड़िता के पति से एग्रीमेंट के बहाने जमीन का बैनामा करा लिया।
सीमा ने डीएम को दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि पति नरेंद्र ने 20 हजार रुपये दिया था। आरोप है कि उक्त व्यक्ति खेत के रेहन का एग्रीमेंट कराने के लिए उसके पति को रजिस्ट्री ऑफिस लेकर गया और .073 हेक्टेयर खेत का बैनामा करा लिया। पीड़िता ने रजिस्ट्री ऑफिस पर जाकर छानबीन की तो पता चला की खेत बैनामा हो गया है। पीड़िता ने डीएम से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले में कार्रवाई मांग की है।