संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में 16 दिसंबर को जनपद मुख्यालय के बड़गो स्थित एक मैरिज हाल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें आरएसएस के सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबालेे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई है।
यह जानकारी आरएसएस के जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजय शुक्ला ने दी है। उन्होंने बताया कि हिंदू सम्मेलन की शुरुआत डेढ़ बजे से होगी। इसमें जिले भर से हिंदू परिवारों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन ऐतिहासिक होगा।
उन्होंने हिंदू समाज से आग्रह किया है कि सम्मेलन में पहुंचकर एकता का परिचय दें और आरएसएस के सह कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले के विचारों को सुनकर अमल में लाएं।