- नौगों से करमैनी तटबंध पर बनी सड़क का हाल, ग्रामीणों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल/संतकबीरनगर। नौगों से करमैनी के बीच तटबंध पर ग्राम पंचायत बेलौहा के पास पिच मार्ग 20 दिन पहले बनाई गई है। 35 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क जगह-जगह धंस गई है। जिम्मेदार जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।
मेंदावल क्षेत्र के नौगों से करमैनी तटबंध पर ग्राम पंचायत बेलौहा पहले 35 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया। लोगों को उम्मीद जगी कि अब सड़क बेहतर हो गया और आवागम सुलभ होगा। लेकिन सड़क 35 दिन भी नहीं चली। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक खतरा रात के समय बना है।
ग्रामीण रविन्द्र यादव, गौतम सहानी, धर्मवीर, अंगद, मनीश्वर, विजय, धर्मेंद्र यादव, रंजीत, राजकुमार ने कहा कि सड़क धंसने से खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी जांच की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता ईश्वर चंद्र ने बताया कि सड़क धंसने की जानकारी मिली है। बारिश की वजह से दिक्कत हुई है, जहां भी सड़क धंसा है उसे तुरंत सही कराया जाएगा।