बेलहर लोहरसन मार्ग पर सड़क किनारे कुआं
धर्मसिंहवा। बेलहर-लोहरसन मार्ग पर गोदमवा सिवान में सड़क से सटा खुला कुआं होने से हादसे की आशंका है। लोगों को कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने अगर इस कुएं को बंद नहीं कराया तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसका स्थायी निदान जरूरी है।
लोक निर्माण विभाग बेलहर।लोहरसन मार्ग का चौड़ीकरण करा रहा है। गोदमवा सिवान में सड़क के करीब डेढ़ फुट अंदर कुआं है। ठेकेदार ने किनारा देकर सड़क को बना दिया पर सड़क में कुआं दिख रहा है। लोगों का कहना है कि अनजान व्यक्ति कभी भी इस खुले हुए कुएं में गिर सकता है।
क्षेत्र के संजीव कुमार, प्रेम कुमार, पंकज, सुनील, राकेश, बदरे आलम, शमशेर आदि ने समस्या का स्थायी निदान किए जाने की मांग की है।