फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कबीर महोत्सव से पहले सज रहा खिचड़ी मेला

Sun, 11 Jan 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मकर संक्रांति को लेकर कबीर चौरा पर लगा झूला-संवाद
विज्ञापन
मगहर। सद्गुरु कबीर चौरा परिसर में कबीर की याद में प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित होते आ रहे मगहर महोत्सव की तारीख टल जाने से लोग निराश हैं। लेकिन, कबीरचौरा परिसर में परंपरागत खिचड़ी मेले को भव्यता देकर महोत्सव की कमी को कुछ हद तक कम करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोजी रोटी की तलाश में यहां बाहर से आए दुकानदार इस मेले में चार चांद लगाते देखे जा सकते हैं। इस दौरान नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी वैभव सिंह व लिपिक संजय दूबे की टीम ने खिचड़ी के मेले का स्थलीय निरीक्षण कर इसे भव्य स्वरूप देने की तैयारी में लगे हुए हैं।
कबीर की वाणी को जनजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वर्ष 1987 से प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी से 18 जनवरी तक मगहर महोत्सव का आयोजन होता आ रहा था। परंतु पिछले दो वर्षों से इसकी तारीखों में बदलाव हो रहा हैं। 2023 में फरवरी माह में जबकि पिछले वर्ष 2024 में मगहर महोत्सव की जगह संतकबीर मगहर महोत्सव के नाम से 28 से 3 फरवरी तक महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस वर्ष पुनः 28 जनवरी से 3फरवरी तक महोत्सव के आयोजित होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सूचना से जहां स्थानीय लोगों में निराशा दिखी, लेकिन एक आस भी जगी है कि यह मेला अपनी भव्यता का विशाल रूप ग्रहण करते हुए लगभग एक महीने तक लगा रहेगा। जिससे कबीर चौरा परिसर में परंपरागत खिचड़ी मेले के साथ ही महोत्सव से सर्कस, झूला, खजले वाले, बिसाते वालों को रोजी रोटी मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। यहां परंपरागत खिचड़ी के मेले में सर्कस, विभिन्न प्रकार के झूले, मीना बाजार, खजले की दुकानें आदि सजने लगी हैं।

मकर संक्रांति को लेकर कबीर चौरा पर लगा झूला-संवाद

मकर संक्रांति को लेकर कबीर चौरा पर लगा झूला-संवाद

मकर संक्रांति को लेकर कबीर चौरा पर लगा झूला-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें