फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क खोद कर छोड़ दी, हो सकता है हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंंहदावल। नगर पंचायत के ब्रह्मचारी मोहल्ले में कार्यदायी संस्था और नगर प्रशासन की लापरवाही ऐसी है कि यहां नोएडा जैसे बड़ी घटना हो सकती है। नगर प्रशासन ने बीच सड़क में गड्ढे को खोद दिए हैं। इस रास्ते रोजाना सैकड़ों राहगीर आ जा रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं लापरवाही से रंग का त्योहार भी बेरंग होता दिख रहा है। मोहल्लेवासी इसे जल्द से जल्द बनवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के ब्रह्मचारी वार्ड में इन दिनों प्रशासनिक लापरवाही से दो हजार की आबादी फंसी है। समस्या ऐसी है कि हर जरूरी काम रुक गया है। अगर कोई किसी आवश्यक काम से जा रहा है तो वह खतरा मोल ले रहा है। वहीं अब छोटे बच्चे स्कूल जाने से भी कतरा रहे हैं। मोहल्ला निवासी नूर, अमित, आमिर, सुहैल, तौफीक, रियाजु, सदरू, कमालुद्दीन, इब्राहिम, प्रमोद ने बताया कि बीच सड़क पर नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों और मिट्टी के डालने से आवागमन बाधित है।
स्थानीय निवासियों व दुकानदारों के साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीच सड़क पर खुले गड्ढे न केवल दुर्घटनाओं का कारण बनेंगे, बल्कि बच्चों के लिए अत्यंत असुरक्षित साबित हो रहे हैं। सड़क संकीर्ण होने से जाम की भी समस्या उत्पन्न हो रही है। एक हफ्ते से नाली निर्माण के लिए खोदाई के बाद मिट्टी को वहीं छोड़ दिया गया है। और कछुआ चाल से काम हो रहा है। इससे बच्चों को गड्ढे में गिरने व वाहनों के पलटने की आशंका बनी है।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की कि जब तक काम पूरा न हो, गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग (घेराबंदी) की की जाए। निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। मोहल्ले के अंदर जाने के लिए केवल यही एक रास्ता है। मंदिर से लेकर जैनुलाबदीन के घर तक नाली का निर्माण होना है। जहां से गड्ढा खोदा गया वहां से अंदर जाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। वहीं ईओ पंकज कुमार से बात करने की कोशिश की गई उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

0000000000
मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसी समस्या है तो मैं तत्काल ईओ से बताकर पूरी जानकारी ली जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा।

-संजीव राय, एसडीएम, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें