फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में अग्निशमन यंत्रों की हुई जांच

विज्ञापन
जिला अस्पताल में अग्निशमन यंत्रो की जांच करते अधिकारी-स्रोत अस्पताल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में आगजनी की स्थिति में बचाव के लिए लगाए गए उपकरणों को शुक्रवार को अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने परखा। इस दौरान टीम ने स्वास्थ्य कर्मियों को आग से बचाव के तरीके के बारे में प्रशिक्षित किया। अस्पताल में लगी पानी की पाइपों से पानी के बहाव को देखा। बता दें कि प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड ने उक्त परियोजना को पूरा करने के बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर टेस्टिंग की। इसमें अस्पताल के वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, एसएनसीयू, लेबर रूम, इमरजेंसी वार्ड, पैथोलाॅजी समेत अन्य स्थानों पर लगे संयंत्रों को चलाकर टेस्टिंग की।
विज्ञापन

इस दौरान सभी जगहों पर लगी मशीनें क्रियाशील मिलीं। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव, कन्हैया लाल, ओम प्रकाश के अलावा सीएमएस डाॅ. राम प्रवेश, डाॅ. एलसी यादव, रोगी सहायता केंद्र मैनेजर शिवेंद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें