फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चकाचक होगी नवोदय विद्यालय की सड़क

Sat, 28 Jun 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। नाथनगर से जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा को जाने वाली सड़क के दिन जल्द ही बहुरेंगे। धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने प्रबंध समिति की बैठक में विधायक निधि से सड़क बनवाने और हाईमास्ट लगवाने का आश्वासन दिया है। इस खबर से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

नवोदय चयन परीक्षा के संदर्भ में आयोजित प्रबंध समिति की बैठक में भाजपा विधायक गणेश चंद्र चौहान ने नाथनगर से जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा को जाने वाली क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क के शीघ्र निर्माण का भरोसा दिया। उन्होंने उक्त सड़क का निर्माण विधायक निधि से कराने का वादा करते हुए सड़क पर हाईमास्ट लाइट लगाने की भी बात कही। उन्होंने सड़क पर बनी पुलिया का भी निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया।
बैठक में नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीकांत तिवारी और शिक्षक वीके मिश्र ने समस्या की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया था।
नवोदय विद्यालय जाने वाली सड़क के निर्माण की खबर से नाथनगर गांव सहित नवोदय विद्यालय आने-जाने वाले अभिभावकों और शिक्षकों ने खुशी जताई है। क्षेत्र के अजय कुमार, विनोद, परमात्मा, हरि प्रकाश, वीरेंद्र का कहना है कि कई साल से नवोदय विद्यालय जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें