फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

Thu, 08 Jan 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर एडीएम ने सड़क सुरक्षा प्रचार अभियान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बुधवार को एडीएम वित्त व राजस्व जयप्रकाश ने सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान शुरू कराया गया है। इसका उद्देश्य हेलमेट के प्रयोग को बढ़ावा देना तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली गंभीर चोटों एवं मृत्यु को रोकना है। एडीएम ने कहा कि हेलमेट केवल एक कानूनी बाध्यता नहीं बल्कि जीवन रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है । उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके पांडेय, सहायक अभियंता वीके गुप्ता ने आम जनमानस को यातायात के नियमों एवं यातायात का पालन करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक कदम सिद्ध साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें