संतकबीरनगर। नगर निकाय चुनाव के मतगणना के दृष्टिगत शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। एचआरपीजी कॉलेज में मतगणना होनी है। इसे देखते हुए बस्ती से खलीलाबाद कस्बा में आने वाले वाहन मेंहदावल बाईपास से होकर जाएंगे।
धनघटा से बस्ती जाने वाले वाहन बिधियानी से मधुकूंज होते हुए मेंहदावल बाईपास होकर जाएंगे। इसके साथ ही सरैया बाईपास से शहर क्षेत्र में तथा मोती तिराहा से सरैया बाईपास की तरफ जाने वाले समस्त वाहनों का पूर्णतय: डायवर्जन रहेगा।