रोसयाबाजार। क्षेत्र के गागरगाड में चल रही सात दिवसीय प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को खेला गया। इसमें गागरगाड की टीम ने बस्ती को हरा कर विजेता बनी। विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
फाइनल मैच गागरगाड और बस्ती के बीच खेला गया। इसमें गागरगाड ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर के मैच में 163 रन का लक्ष्य बस्ती को दिया। बस्ती की टीम नौ ओवर में 94 रन पर आल आउट हो गई।
गागरगाड के रोहित यादव ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मैन आफ द सीरीज और मैन आप द मैच भी रोहित यादव के नाम रहा। इस मौके पर कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. जयप्रकाश शर्मा, राममिलन यादव, विरेंद्र यादव, रंजीत तिवारी, प्रदीप शर्मा, युवराज मयंक शर्मा, रमाकांत चौधरी, बाबूराम शर्मा, उमेश सिंह बलजीत, विकास, संदीप, श्री कांत, सुमित, सूर्यनाथ शर्मा, हरिराम आदि लोग मौजूद रहे।