फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मौसम में उतार-चढ़ाव से संक्रामक रोगों का बढ़ा खतरा

Tue, 11 Mar 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में बदलते मौसम के मार से लोग परेशान हैं। वर्तमान समय में बुखार, सांस में दिक्कत, सर्दी, खांसी आदि बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। लोग इन बीमारियों के चपेट में तेजी से आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आधे से अधिक मरीजों में यहीं समस्या मिल रही। जिनको चिकित्सक बचाव के सही परामर्श देकर उपचार कर रहे हैं। जिले में बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों का तांता लगना शुरू हो गया।
कोई बुखार से परेशान होकर पहुंचा तो कोई सांस में दिक्कत की समस्या लेकर अस्पताल आया। सर्दी, खांसी से परेशान होकर भी लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे पर्चा काउंटर पर मरीजों की काफी भीड़ जुट रही।
विज्ञापन

मरीजों को पर्चा बनवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर भी काफी भीड़ रही। घंटों इंतजार के बाद मरीज की बारी आई। बुखार से पीड़ित होकर अलग-अलग चिकित्सकों के पास लगभग 228 से ज्यादा मरीज आए। जबकि सांस की समस्या लेकर भी दो सौ से ज्यादा मरीज पहुंचे।
सर्दी, खांसी की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी है रही। इसके अलावा अन्य बीमारियों के मरीज भी आए। जिनको चिकित्सक ने सही सलाह देकर उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें