फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में पांच लाख का राजस्व वसूला

Sat, 26 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरशनिवार को मेंहदावल विद्युत सब स्टेशन पर विद्युत विभाग ने मेगा कैंप आयोजित किया। अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम सुबोध कुमार की अध्यक्षता में लगे कैंप में पांच लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई।
विज्ञापन


जबकि विद्युत बकाया में 50 विद्युत उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया। इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी और उसका निस्तारण कराया।
सुबह करीब दस बजे ही विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मेंहदावल विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए। कैंप की शुरूआत हुई तो जिन लोगों के विद्युत बकाया था, उनके बिलों को ठीक कराने के साथ ही जमा कराया गया।
विज्ञापन


 इस दौरान पांच लाख की राजस्व वसूली की गई। बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने 50 उपभोक्ताओं के बिजली का कनेक्शन काट दिया। इस दौरान कई उपभोक्ताओं ने विद्युत बिलों में गड़बड़ी की शिकायत की। अधिकारियों ने गड़बड़ियों को   ठीक कराया।
अधिशाषी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि जिन लोगों पर ज्यादा बकाया है, वह जल्द से जल्द बिलों को जमा करा दें। जांच में बकाया मिलने पर उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।

 उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को बखिरा में और पांच जनवरी को मेंहदावल में फिर विद्युत मेगा कैंप का आयोजन होगा। जिसकी अध्यक्षता अधिशाषी अभियंता सुुबोध कुमार करेंगे।
विज्ञापन


कैंप में एसडीओ परवेज अख्तर, अवर अभियंता वीरेंद्र शुक्ल, मीटर बाबू अनिल श्रीवास्तव, डीडी शर्मा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें