फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए’

Thu, 14 Jul 2016 11:39 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते शिक्षक संघ के पदाधिकारी।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पुरानी पेंशन योजना की बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न शिक्षक संगठनों ने जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी सात सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन


 प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाए और वर्ष 2005 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय पेंशन स्कीम से मुुक्त किया जाए। केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, संतान शिक्षा भत्ता तथा अन्य भत्ते स्वीकृत किए जाएं। उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं हुआ तो आगामी नौ अगस्त को लखनऊ में समस्त कर्मचारी और शिक्षक विशाल धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त ने कहा कि शिक्षक संघ पिछले चार वर्षों से अपनी ज्वलंत समस्याओं को राज्य सरकार के समक्ष लगातार प्रस्तुत करता आ रहा है। समस्याओं का समाधान तो दूर रहा, राज्य सरकार के अधिकारी उच्च स्तर पर समस्याओं को मिल बैठकर समाधान निकालने के गंभीर प्रयास तक नहीं किया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरिबख्श सिंह ने कहा कि गंभीर बीमारियों के निशुल्क उपचार हेतु राज्य सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों की भांति अन्य समस्त कर्मचारियों, सेवानिवृत्त सरकारी सेवकों तथा शिक्षकों पर भी लागू किया जाए। चतुर्थ श्रेणी पदों पर तत्काल नियमित नियुक्तियां की जाएं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की दर पर मकान भत्ता किराया दिया जाए। सरकार अगर उनकी मांगों को नहीं मानती है तो इसके लिए सभी शिक्षक कर्मचारी संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। धरने को प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, मंत्री जयराम वर्मा, रामनाथ यादव, विजय नाथ यादव, विनोद कुमार यादव, ओम प्रकाश यादव, अवधनारायण मिश्र आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर शिवानंद मिश्र, एबारत अली, केसी सिंह, शोएब अहमद, महेंद्र सिंह, रामसरन यादव, मुरलीधर शर्मा, जफीर अली करखी, अजयनाथ मिश्र, बृजभूषण यादव समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें