फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मजबूत होगा पुलिस जनता का रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट ने थाना महुली क्षेत्र में सोमवार को वृहद जनसंवाद बैठक की। इसमें ग्राम प्रधानों, व्यापारियों, शिक्षकों, युवाओं, महिला समूहों और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, अपराध नियंत्रण में जनसहभागिता बढ़ाने तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और डिजिटल भुगतान से जुड़ी धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 और 181 की जानकारी देते हुए मिशन शक्ति अभियान के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने तथा ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें