फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निजी जमीन पर पाइप लगाने के नाम पर भुगतान का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। विकास खंड के ग्राम पंचायत गोईठहा में निजी जमीन पर सरकारी धन का भुगतान न किए जाने के आदेश के बाद भी सचिव द्वारा भुगतान कर दिया गया। इस मामले की शिकायत करके सरकारी धन वापस कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता बदरुद्दीन खान निवासी गोइठहा ने लिखा है कि सार्वजनिक नाली के विवाद में ग्रामीणों ने 15 अक्टूबर 2024 को उपजिलाधिकारी मेंहदावल को एक पत्र दिया, जिसमें सार्वजनिक नाली का पानी निकालने के लिए पाइप लगाने का अनुरोध किया। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि वह जमीन राजमणि चौरसिया की है, जिससे राजमणि को पानी निकालने के लिए पाइप लगाने में आपत्ति थी। इसके बाद ग्रामीणों ने 18 नवंबर 2024 को खंड विकास अधिकारी को पत्र दिया कि इस निजी जमीन पर सरकारी धन का भुगतान न किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें