फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीडीओ कार्यालय के अभिलेखों की हुई जांच

Thu, 11 Dec 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
राजकीय निरीक्षण अ​धिकारी बस्ती मंडल ने बेलहर ब्लॉक का निरीक्षण किया-संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बेलहर। कमिश्नर बस्ती मंडल के कार्यालय में तैनात राजकीय निरीक्षण अधिकारी अश्वनी कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में टीम ने बुधवार को बेलहर ब्लॉक का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने सभी अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी विभाग में कोई कमी नहीं पाई गई। सभी फाइलें साफ-सुथरी मिलीं।
विज्ञापन

टीम ने खंड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा, एडीओ पंचायत पंकज सिंह, सभी सचिवों और समाज कल्याण एडीओ आईएसबी सहित विभिन्न विभागों के अभिलेखों की जांच की। अभिलेखों में कोई कमी न मिलने से अधिकारी संतुष्ट दिखे। अभिलेखों के निरीक्षण के बाद, टीम ने सभागार, मीटिंग हॉल, पंचायत कार्यालय, बीएमएम कार्यालय और एपीओ कार्यालय सहित कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यालय का भी दौरा किया। इस दौरान सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने पटल पर मौजूद पाए गए। इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी अवधेश कुमार, एकाउंटेंट प्रवीन कुमार यादव, एपीओ मदन गोपाल, सचिव सौरभ चौधरी, अजित सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, अनूप कुमार, गिरजेश कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव, बीएमएम रवेन्द्र कुमार, नदीम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें