फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने और बढ़ाई ठंड, सड़कें हुईं कीचड़ से सराबोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने और बढ़ाई ठंड, सड़कें हुईं कीचड़ से सराबोर
विज्ञापन

-दिन में निकली धूप तो मिली राहत
-सरकारी दफ्तरों में इक्के-दुक्के ही दिखे फरियादी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को सुबह हुई बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है। ठंड के साथ गलन बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरकारी दफ्तरों में इक्के-दुक्के फरियादी ही दिखाई दिए। साथ ही शहर से लेकर गांव तक सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गईं। किसानों के लिए यह बारिश मिलाजुला असर लेकर आई है।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया और हल्की बारिश हुई। इससे खलीलाबाद क्षेत्र की सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई हैं, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग, मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर कीचड़ पसरा रहा। इससे फिसलन का भी खतरा भी बढ़ गया है। खलीलाबाद निवासी दिलीप कुमार, महेश कुमार आदि ने कहा कि बारिश होने से कीचड़ फैली है, जिससे दिक्कत हो रही है। वहीं बारिश की वजह से पुलिस कार्यालय, कलेक्ट्रेट, विकास भवन, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय समेत अन्य जगहों पर काफी कम लोग दिखे। बारिश से बचने के लिए मेंहदावल बाईपास पुल के नीचे लोगों की भीड़ जुटी रही। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ गई है, ऐसे में लोग खुद को गर्म रखने के लिए जहां अलाव दिखा, वहीं ठहर गए।
विज्ञापन

दिन में खिली धूप तो मिली थोड़ी राहत
बारिश थमने के बाद सूर्य के दर्शन हुए और धूप खिली। इससे ठंड से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिली। महिलाएं और बच्चे अपने मकान की छतों पर पहुंच गए और धूप का आनंद लिया। इसके साथ ही दिन में लोग रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए निकले।
गेहूं की फसल के लिए बारिश बनी संजीवनी
बारिश के चलते गेहूं की फसल को फायदा हुआ है। किसानों को सिंचाई के लिए महंगे डीजल खरीदने से निजात मिल गई। हालांकि सरसों और आलू की फसल को थोड़ा नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

बारिश से अधिकतर किसानों को फायदा होगा। किसानों को गेहूं की सिंचाई से राहत मिल गई है। बारिश हल्की हुई है, इसलिए आलू और सरसों की फसल पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वैसे जहां पर पानी भरा होता है, वहां किसानों को चाहिए कि आलू की फसल में पानी एकत्र न होने दें।
पीसी विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें