फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परियोजना निदेशक ने लोहरौली और भगौसा में गोशालाओं का किया निरीक्षण

Wed, 03 Sep 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
लोहरौली में गौशाला का निरीक्षण करते हुए परियोजना निदेशक । स्रोत - विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र में परियोजना निदेशक ने बुधवार को लोहरौली और भगौसा गांव की गोशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने गोशालाओं में पशुओं की देखभाल, चारे की व्यवस्था, स्वच्छता और चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पशुओं को समय पर भोजन और पानी मिलना चाहिए। बीमार पशुओं के इलाज में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
गोशाला परिसर की साफ-सफाई और पर्याप्त चारे की व्यवस्था में ग्राम प्रधान और सचिव की सक्रिय भूमिका होनी चाहिए। यहां पर तैनात गोपालकों ने अपने वेतन वृद्धि की मांग की। निदेशक ने गोशालाओं के रजिस्टर और अभिलेखों के नियमित रख रखाव पर जोर दिया। उन्होंने पशुओं की सटीक संख्या दर्ज करने के निर्देश भी दिए। संवादि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें