फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिला फरियादियों की समस्या सहानुभूति पूर्वक सुनी जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने रविवार को महुली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क के अभिलेखों एवं अभिलेखागार को देखा।
विज्ञापन

डीएम ने मिशन शक्ति केंद्र व महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी विवादों की जानकारी ली। महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सीसीटीएनएस कार्यालय में ऑनलाइन अभिलेखों की प्रविष्टियों एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
डीएम ने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेख, मालखाना रजिस्टर को देखा। उन्होंने थाना शस्त्रों के रखरखाव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता से संवाद कर जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई तथा निष्पक्ष पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, रात्रि गश्त प्रभावी करने एवं अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसओ दुर्गेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें