जिला अस्पताल में मरीज का इलाज करते चिकित्सक।
संतकबीरनगर। तापमान में लगातार आ रही गिरावट की वजह से त्वचा संबंधी परेशानी दिनों दिन बढ़ गई है। सर्दी कारण त्वचा में नमी के कारण खुजली और एक्जिमा की परेशानी हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी खुजली और एक्जिमा की शिकायत लेकर प्रतिदिन 30 से 40 मरीज पहुंच रहे है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन वायरल बुखार, पेट दर्द, जोडों में दर्द के साथ अन्य बीमारियों के मरीज उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। सर्दी के दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान कम होने पर त्वचा को परेशानी होने लगती है।
फिजिशियन डॉ एपी मिश्र ने बताया कि ओपीडी में ठंड के दिनों में त्वचा संबंधी परेशानी के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे मरीज एहतियात जरूर बरतें और दवा का सेवन करने से पूर्व चिकित्सक की सलाह जरूर लें।
उन्होंने बताया कि वैसे तो सर्दी का मौसम स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। लेकिन थोड़ी सी लापरवाही से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। इन दिनों त्वचा से जुड़े मामले अधिक आ रहे हैं। सर्दी में त्वचा शुष्क होने पर लोग खुजली और एक्जिमा की चपेट में आ जाते हैं।
सर्दी में शरीर में नमी की कमी हो जाती है। इससे त्वचा रुखी व खुश्क हो जाती है। नियमित रूप से सर्दी में पर्याप्त पानी न पीने और साफ-सफाई का ध्यान न रखने से यह परेशानी होती है।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद