फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूल वाहन चालकों के लाइसेंस और आधार होंगे सत्यापित

Wed, 25 Dec 2024 06:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में स्कूली वाहन चालकों का लाइसेंस और आधार कार्ड सत्यापित होगा। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय की तरफ से स्कूल संचालकों से इनका रिकाॅर्ड मंगाया जा रहा है। जिससे चालकों के बारे में सही सूचना कार्यालय के पास भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

कई जनपदों में स्कूल वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से अब जिला प्रशासन ने स्कूल वाहनों के कागजात और चालकों का डाटा एकत्रित करने का काम तेज कर दिया है। वाहनों के कागजात सही कराने के साथ ही चालकों का रिकाॅर्ड तैयार किया जाएगा। जिले के कई स्कूलों के चालक बिना लाइसेंस के तमाम छात्रों को स्कूल लाने और फिर से घर ले जाने का काम कर रहे हैं।
इधर परमिट और फिटनेस पर अधिकारियों के कड़े रुख के बाद एआरटीओ कार्यालय की तरफ से स्कूल वाहन चालकों के बारे में भी सूचना एकत्रित करने का काम शुरु हो गया है। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि जिले में स्कूल संचालकों से वाहन चालकों के बारे में रिकाॅर्ड उपलब्ध कराने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। जिससे वाहन चालकों के बारे में सही सूचना कार्यालय के पास उपलब्ध रहे।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें