फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पाकिस्तानी मौलाना के फोटो लगे बैनर छापने वाला प्रिंटिंग प्रेस भी कार्रवाई की जद में

Thu, 19 Sep 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल कस्बे में ईद-मिलादुन्नबी पर लगाया गया था बैनर
विज्ञापन

- बैनर छापने वाला प्रिंटिंग प्रेस पुलिस की रडार पर

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। कस्बे के एक मोहल्ले में बरावफात के दिन बैनर पर दो पाकिस्तानी मौलाना की तस्वीर लगाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मंगलवार को जेल भेजा था। अब केस की विवेचना जांच अधिकारी ने शुरू कर दी है।

मेंहदावल नगर के ठकराही हरदीहटटा मोहल्ले में सोमवार की सुबह एक बैनर लगाया गया था। इसमें चार लोगों के फोटो लगाई गई थी। जिनमें एमआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी, मुक्ति सलमान अजहरी महाराष्ट्र के हैं। इन्हीं के साथ पाकिस्तानी मौलाना खादिम हुसैन रिजवी और पीर अजमल कादरी की फोटो लगी थी। हिंदू संगठन के नेताओं ने इसकी शिकायत एसपी से की थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बुधवार को केस की विवेचना कर रहे एसआई संजय वर्मा ने बैनर लगाने वाली जगह का निरीक्षण किया। इस मामले में कई लोगों के बयान भी दर्ज किया। पुलिस की रडार पर बैनर छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस भी है। पुलिस की माने तो बैनर छापने वाला प्रिंटिंग प्रेस बखिरा क्षेत्र के नंदौर बाजार में स्थित है। विवेचना के दौरान इन तथ्यों को प्रकाश में लाते हुए पुलिस अब प्रिंटिंग प्रेस को निशाने पर ली हुई है।

वहीं बैनर लगाने वाले स्थान के अगल-बगल के मोहल्लों के उन युवाओं को चिह्नित करने में जुटी है, जो उन्मादी विचारधारा के साथ ही बैनर लगाने वाले अपराध से जुड़े हुए हैं। विवेचक एसआई संजय वर्मा का कहना है कि इस मामले में कई लोगों के बयान दर्ज करते हुए बैनर छापने वाले प्रिंटिंग प्रेस को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन




बैनर पर पाकिस्तानी मौलाना के फोटो के मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेते हुए जेल भेजा गया है। जांच अधिकारी द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, अन्य जो लोग भी इस मामले में संलिप्त होंगे उन्हें विवेचना के दौरान प्रकाश में लाया जाएगा। वहीं बैनर जिस प्रिंटिंग प्रेस से छपवाया गया है उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

- केशवनाथ, सीओ, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें