फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रसूता के पति ने अस्पताल संचालक के खिलाफ पुलिस को सौंपी तहरीर

Tue, 09 Sep 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। उमरिया बाजार के निकट स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल में प्रसव के बाद बच्चे की मौत और प्रसूता की हालत गंभीर होने के मामले में पुलिस महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर संचालक पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने सोमवार को ही अस्पताल सील कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपे तहरीर में सोनडीहा गांव निवासी पंकज कुमार पुत्र श्याममिलन बेलदार ने बताया कि पत्नी पूजा देवी की डिलीवरी कराने के लिए वह 5 सितंबर को चपरा पूर्वी के खालेपूरवा नेतावापुर-बिडहरघाट मार्ग पर स्थित पूर्वाचल एआर हॉस्पिटल पर भर्ती कराया। जहां पर मौजूद अस्पताल कर्मियों द्वारा ऑपरेशन करने की बात की गई और उससे 13 हजार रुपये की डिमांड की गई। जिसमें से आठ हजार रुपये जमा करके पत्नी का ऑपरेशन कराया।
अस्पताल के संचालक ने बाहर से डॉक्टर बुला करके रात लगभग डेढ़ बजे पत्नी का ऑपरेशन कराया। ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा सकुशल ऑपरेशन थिएटर से बाहर आए और उन्हें एक बेड पर लिटा दिया गया। डिलीवरी के 12 घंटा बीत जाने के बाद उसके बच्चे को अस्पताल में तैनात डॉक्टर बाहर से एक युवक को बुलाकर के जांच के नाम पर बच्चे का खून निकलवाया गया। इस दौरान 4900 रुपये लिया गया। खून निकालने के बाद डॉक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया गया। जिससे बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी और शरीर नीला पड़ने लगा।
विज्ञापन

तबीयत बिगड़ने पर बच्चे को गोरखपुर ले जाने की बात कही लेकिन चार घंटे तक अस्पताल पर रोके जाने के बाद 6 सितंबर की शाम गोरखपुर ले जाने की सलाह देते हुए रेफर कर दिया गया। प्रार्थी तत्काल गांव से एक बोलेरो मंगवा कर बच्चे को गोरखपुर ले जाने लगा। परंतु नाथनगर पहुंचते ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जेपी दुबे ने बताया कि उक्त मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें