मेंहदावल। थाना क्षेत्र के पचनेऊरी गांव में सोमवार की देर शाम मिक्सर पर मसाला पीसते समय करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई।
मृतका के पिता रामकेश ने बताया उसकी बेटी राधिका मिक्सर में मसाला पीस रही थी। उस समय अचानक उसमें करंट आ गया और वह चपेट में आने से छटपटाने लगी। शोर सुनकर परिजनों ने किसी तरह से उसे छुड़ाया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।