फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही बिजली संकट गहराया

विज्ञापन
गर्मी बढ़ते ही बिजली संकट गहराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में शहर से लेकर गांव तक बिजली संकट गहराने लगा है। स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर बिजली गुल रहती है। कारण यह बताया जा रहा है कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है। ऐसे में शार्टसर्किट से फसल को बचाने के लिए कटौती का फंडा अपनाया जा रहा है। जबकि शहरी क्षेत्र में कई बार बिजली आती-जाती रहती है। 
विज्ञापन

अप्रैल का आधा महीना बीत चुका है। गर्मी बढ़ रही है, इसके साथ ही बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। लोगों को उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव होने के कारण बिजली संकट दूर हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में भयंकर बिजली कटौती की जा रही है। सुबह सात बजे ही बिजली गुल हो रही है और दिनभर नहीं आती। विद्युत निगम के कर्मचारियों को माने तो दिन में गर्मी बढ़ने पर हल्की हवा चलने पर विद्युत तार आपस में टकराते हैं, जिससे निकलने वाली चिंगारी के कारण खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि विद्युत निगम जर्जर तारों को बदलने की जगह कटौती का फंडा अपनाकर कब तक फसल बचाएगा। विद्युत कटौती के कारण उपभोक्ताओं को इस भीषण गर्मी में परेशान होने पड़ रहा है। लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। महिलाओं व बच्चों को इससे ज्यादा दिक्कत हो रही है। अधिशाषी अभियंता विद्युत संजय कुमार ने कहा कि जल्द ही विद्युत संकट दूर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि खेतों में खड़ी फसल को बचाने के लिए दिन में बीच-बीच में कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें