फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर से घाट तक सतर्कता पुलिस बहाती रही पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाकर शुक्ल
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर युवक की हत्या के बाद घर से घाट तक सतर्कता बरती गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पसीना बहाती रही। वहीं तनाव को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन बस्ती और सिद्धार्थनगर से भी पुलिस बुलाई ली गई। कुसम्हा व कोलकी चमरसन गांव व गली में पीएससी व पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।
बखिरा थाना क्षेत्र के हत्यारोपी नासिर के कुसम्हा गांव में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा था। आरोपी के घर आगजनी की घटना के बाद आसपास के लोग अपने घरों में ताला बंदकर गायब हो गए। गांव की गली व आरोपी के घर के आसपास सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र की देखरेख में पुलिस टीम मौजूद रही। वहीं मृतक आनंद के कोलकी चमरसन गांव के सीवान व सड़क एवं गांव में पुलिस टीम निगरानी करती रही। यही नहीं घटना स्थल बभनी चौराहा पर भी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स व फायर टेंडर की गाड़ी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वक्त गुलजार रहने वाला चौराहा भी हो गया सूना ःबभनी हर वक्त गुलजार रहने वाले चौराहे के रूप में जाना जाता है। शुक्रवार को चौराहा सूना पड़ गया। घटना स्थल के आसपास अवैध रूप से जमे दुकानदारों की गुमटियों को प्रशासन ने तोड़ दिया। आसपास की कई दुकानें भी बंद पड़ी थीं। दिन में चौराहे पर काफी सन्नाटा दिखाई दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें