फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झुलस रहा बदन, न दिन में चैन न रात को आराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले में तेज धूप के साथ गर्मी से लोग बेहाल हैं। सूरज की तपिश और उमस भरी गर्मी से लोगाें की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। तापमान के तेजी से बढ़ने के कारण मौसम तल्ख हो गया है। ऐसे में लोगों का रात-दिन का सुख चैन छिन गया है। उन्हें न दिन में चैन मिल रही है और न ही रात को ही आराम मिल पा रहा है।
इन दिनों पड़ रही गर्मी से लोग बेहाल हैं। उमस भरी गर्मी के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। जो लोग बाहर निकल रहे हैं वे मुंह पर मगछा बांधकर बाहर निकल रहे है। इस दौरान उनकी मंशा भी यही रहती है कि जल्दी से जल्दी जरूरी काम निपटाया जाए और घरों इस तीखी धूप से बचने के लिए घर में रहा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दिया। अस्पताल में मरीज ज्यादा आ रहे हैं। चिकित्सक लोगों से पूरी बांह का सूती कपड़ा पहनने, पानी के सेवन और तले- भुने पदार्थों से परहेज करने की सलाह दे रहे हैं।
0000000000000000
मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अभी तापमान में कमी आने की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है।
-अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें