फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर के चौराहों के चौड़ीकरण की योजना नहीं चढ़ी परवान

Thu, 24 Oct 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। प्रशासन ने शहर के मुख्य चौराहों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया, ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा हो और शहर आकर्षक दिखे, लेकिन अब तक काम शुरू ही नहीं हुआ है। चौराहे उपेक्षित पड़े हैं। कहीं मूर्तियों के पास कूड़ा गिराया जा रहा है, तो कहीं कुछ भी नहीं है।
शहर के आजाद चौक, पंडित जवाहर लाल नेहरू चौराहा, बैंक चौराहा आदि चौराहों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण की योजना पालिका प्रशासन ने तैयार की थी। इसके तहत चौराहों पर फौव्वारा, आकर्षक लाइटें, पौधे लगाने आदि के कार्य कराए जाने हैं।
विज्ञापन

करीब छह माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं हुआ है। इन चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वह भी उपेक्षित पड़ी हैं।
विज्ञापन

नेहरू चौक के आसपास ठेली पटरी वालों का कब्जा है। शाम होने के बाद सड़े गले फल व कूड़ा नेहरू प्रतिमा के पास फेंक दिया जा रहा है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें