फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ई-बस चलाने की योजना रह गई अधूरी

Sun, 23 Mar 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका प्रशासन खलीलाबाद ने नौ माह पूर्व शहर में 10 इलेक्ट्रिक बसें चलाए जाने की योजना तैयार की थी। इसके लिए रूट भी निर्धारित किया गया था, लेकिन अब किसी भी रुट पर इलेक्ट्रानिक बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका है। जिससे लोगों की उम्मीदें टूटने लगी है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने लोगों की यात्रा सुगम बनाने के लिए शहर 10 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना तैयार की। इसके लिए रूट भी निर्धारित कर दिए गए थे। इसमें खलीलाबाद से मुण्डेरवा, खलीलाबाद से मेंहदावल, खलीलाबाद से सहजनवां व खलीलाबाद से धनघटा के लिए बस चलाई जानी है। यह बसें 40 सीटर होगी। बसों को 24 घंटे चलाए जाने की बात कही गई थी। इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई थी कि चालक आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे। इससे पालिका प्रशासन को प्रतिमाह करीब दस लाख रुपये की आय होने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन पालिका प्रशासन एक भी इलेक्ट्रानिक बस शुरू नहीं करा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें